City Post Live
NEWS 24x7

रांची के जगन्नाथपुर के समीप इंद्रा नगर में गरीबों के बीच तिलकुट का वितरण

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के जगन्नाथपुर के समीप इंद्रा नगर में गरीबों के बीच तिलकुट का वितरण

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर के समीप इंद्रा नगर में सोमवार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) अध्यक्ष परमा सिंह ने गरीब परिवार एवं कुष्ट नागरिकों के बीच मकर संक्रांति के उत्सव पर चूड़ा गुड़, तिलकुट और तिल का वितरण किया। मकर संक्रांति उत्सव के बारे में परमा सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दारिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने मकर संक्रांति पर पर अपनी संस्कृति को बचाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 151 से अधिक परिवार को जरूरत मंद सामग्री वितरित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय बहादुर सिंह, समाजसेवी जयेस कुमार, राष्ट्रीय कला मंच अभाविप के झारखंड संयोजक आशुतोष द्विवेदी, मुखिया मुरली गोस्वामी, आनंद सिंह, गोवर्धन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.