सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को कचहरी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विकास मेले में लाभुकों के बीच 29 करोड़ 86 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विकास सिंह मुंडा और पौलुस सुरीन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यांग, जिला कृषि, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगा कर परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इसके पूर्व सुबह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी।
Read Also
Comments are closed.