रजरप्पा महोत्सव के लिए डायल 100 और कंट्रोल रूम को एक्टिव किया गया
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़ : रजरप्पा महोत्सव की तैयारी रामगढ़ जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इस महोत्सव के दौरान इकट्ठा होने वाले हजारों की भीड़ की सुरक्षा को लेकररामगढ़ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस महोत्सव को लेकर विशेष तौर पर डायल 100 और कंट्रोल रूम को एक्टिव किया गया है। उन्होंने कहा कि रजरप्पा महोत्सव में हर जगह पर पुलिस के कंट्रोल रूम का नंबर लगाया जाएगा। यहां मंदिर से लेकर सीसीएल के ग्राउंड तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एनएच 23 से लेकर रजरप्पा मंदिर तक लगभग 12 किलोमीटर तक जवानों को तैनात किया गया है। इस प्रदेश स्तरीय महोत्सव को लेकर दूसरे जिलों से भी जवानों को बुलायागया है। इस महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा भी प्रस्तुति दी जानी है। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। 29 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले हैं। इस वजह से उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारियों के द्वारा भी अभी से ही मंच और मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। एसपी ने बतायाकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका ख्याल रखा गया है।
Comments are closed.