City Post Live
NEWS 24x7

देवघर पुलिस ने दस साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

देवघर पुलिस ने दस साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: देवघर पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में महबुब अंसारी, आबिद अंसारी, सुफियन अंसारी, जमशोद अंसारी, मुरारी मंडल, फरदीन अंसारी, नबुवत अंसारी, तनबीर आलम, जुनैद अंसारी और  शारीद अंसारी शामिल हैं। इनके पास से 30 मोबाईल फोन, 50 सिम कार्ड, दो लाख 63 हजार 55 रुपये नकद, सात पासबुक और चार चेकबुक बरामद किया गया है। एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार छह साइबर अपराधियों को पहले गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चार अन्य साइबर अपराधियों को उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त रुप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में राजेन्द्र प्रसाद टुडू, संगीता कुमारी, मनोज मुर्मू, रुपेश, शैलेश, वरुण एक्का, मंगल, सपन, पांडु समद, गुरु दयाल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.