City Post Live
NEWS 24x7

प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ डीजीपी से मिला महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ डीजीपी से मिला महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विरूद्ध भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी डीके पाण्डेय से मुलाकात की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर झारखण्ड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा के नेतृत्व में डीजीपी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एक शिकायत पत्र सौंपा। इससे पूर्व महिला कांग्रेस ने पैदल मार्च कांग्रेस भवन से कोतवाली थाना एवं साईबर क्राईम सेल तक की गयी और अज्ञात लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। इसके बाद झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य महिला आयोग में जाकर इस आशय से संबंधित शिकायत पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, बॉबी भगत, गौरी मल्लिक, नीलम सहाय, पिंकी सिंह, सुन्दरी तिर्की, अनिता देवी, हेमा मिंज, संगीता टोप्पो आदि शामिल थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.