City Post Live
NEWS 24x7

पतरातू ब्लॉक पहुंचे डीसी, कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने का दिया आदेश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ डीसी संदीप सिंह ने शनिवार को पतरातू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों को प्रखंड मुख्यालय में ही रहने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि अधिकारी और कर्मचारी दूसरे जिले या ब्लॉक से आने-जाने का काम कर रहे हैं। इसमें आम जनता का काम नहीं हो पा रहा है। अगर कोई कर्मचारी दूसरे जिले से आना-जाना करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय अंतर्गत सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से प्रखंड मुख्यालय में निवास करें। अवमानना करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय अंतर्गत संधारित की जाने वाली उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी, कार्य विभाजन, स्टॉक पंजी, कैश बुक, एडवांस पंजी सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की एवं अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल दोनों कार्यालयों में आने वाले लोगों द्वारा दी जा रही शिकायतों को सही तरीके से शिकायत पंजी में संधारित करने एवं अधिकारियों को नियमित अंतराल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को नियमित अंतराल पर क्षेत्र भ्रमण करने एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना की समीक्षा करने एवं उसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत सामने आने पर जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने को कहा। उपायुक्त ने राजस्व संबंधित मामलों जैसे म्यूटेशन, रजिस्ट्रेशन, अतिक्रमण सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के संबंध में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.