City Post Live
NEWS 24x7

चक्रवातीय तूफान ‘फेथाई’ का रांची सहित पूरे झारखंड में असर, दिनभर होती रही बूंदाबांदी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

चक्रवातीय तूफान ‘फेथाई’ का रांची सहित पूरे झारखंड में असर, दिनभर होती रही बूंदाबांदी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चक्रवातीय तूफान ‘फेथाई’ का रांची सहित पूरे झारखंड में असर दिख रहा है। फेथाई की वजह से रविवार रात से शुरू हुई सर्द हवा और बूंदाबांदी सोमवार को दिनभर होती रही। इससे रांची शहर का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसी स्थिति मंगलवार तक बनी रहेगी। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवातीय तूफान के कारण मौसम का मिजाज बदला है। वही अगले दो दिनों तक जमशेदपुर में रूक- रूक कर बारिश होती रहेगी। इसके कारण आने वाले समय में कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ेगा। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ठंड की वजह से लोग घर में दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें सुबह-सुबह बारिश में स्कूल जाना पड़ा। दोपहर के बाद ठंड से बचने के लिए शाम होते ही लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने में जुट गए। सोमवार दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। कोहरा छाया रहा। इस कारण सड़कों पर करीब सन्नाटा पसरा रहा। बाजार भी खाली-खाली रहे। बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। कई अभिभावक रैनकोट और छतरी लेकर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे। वहीं अचानक मौसम में हुए इस बदलाव ने बुजुर्ग और बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाला है। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.