City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में अधिकांश इलाकों में छाये बादल, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में आसमान में बादल छाये हुए है और पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। 17 दिसंबर से आसमान साफ होने के आसार है, इसके बाद ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच सकता है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरपूर्व हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न और अरब सागर में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर के बाद आसमान से बादल छंटने पर ठंड बढ़ने की संभावना है।  उन्होंने बताया कि अगले 48घंटों में रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के भी आसान है। यह स्थिति 16 दिसंबर तक रहेगी और उसके बाद आसमान साफ होने के बाद दिन का तापमान घटेगा।

तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही कुछ इलाकों में सुबह-सुबह धुंध भी छाये रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तरी और मध्य झारखंड में कुछ कुछ जगह पर हल्के बादल रहेंगे और आंशिक बारिश की भी संभावना है। पिछले 24घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 15.1डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं जमशेदपुर का 16.2, डालटनगंज का 15.1, बोकारो में 14.1 और चाईबासा में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.