सिटी पोस्ट लाइव, वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जैसे ही उतरे आला अफसरों के साथ भाजपा के विधायक और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ समय विश्राम के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसके बाद वाराणसी मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
Read Also
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के अलावा विश्वनाथ धाम में चले रहे कार्यो के साथ शहर के अन्य विकास परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण भी कर सकते हैं।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वाराणसी में रैन बसेरों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के शहर में मौजूदगी को देख उनके संभावित निरीक्षण स्थल और सर्किट हाउस में सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है।
Comments are closed.