City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ग्राम-नूतनडीह,पंचायत-नाला,जामताड़ा में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ग्राम-नूतनडीह,पंचायत-नाला,जामताड़ा में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए

सिटी पोस्ट लाइव, जामताड़ा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपकी पार्टी और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बुधवार को जामताड़ा के धनुकडीह, कुंडहित में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि यहां हम सब पहले और सबसे अंत तक कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस और झामुमो वंशवाद और परिवारवाद उद्योग की पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की जनता की उम्मीदों और आशाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने पिछले 14 साल से झारखण्ड को अस्थिर किया है। एक गरीब आदिवासी (मधु कोड़ा) को मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ का घोटाला किया। अब फिर उसी पर डोरे डाले हुए हैं । 1993 में झारखण्ड की तकदीर को झामुमो ने कांग्रेस के हाथों बेच दिया था। वहीं हमारी भाजपा की सरकार के 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 में झामुमो ने नारा दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो सबकी जमीन लूट लेगी, लेकिन राज्य की जनता ने देखा कि पिछले 4 साल के शासन काल में किसी गरीब की जमीन सरकार या पार्टी ने नहीं ली है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासियों के नाम पर फरेब किया। आदिवासियों को गुमराह कर-उनके नाम पर राजनीति कर केवल अपना मत पेटी भरा, अपना धनपेटी भरा और सीएनटीएस पी टी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन खरीदी, जो एक्ट के विपरीत है। झामुमो ने पूरे संथाल परगना को भ्रष्टाचार और बिचौलियों के हाथों बेच दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता और राष्ट्र की सेवा के लिए है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस पार्टी को सींच कर बड़ा किया उसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया अटल और आडवाणी ने परंतु अटल और आडवाणी के सपने को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया । इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाए अब हमारा फर्ज है कि हम जनता को कांग्रेस और झामुमो का असली असली चेहरा दिखाएं।
28 लाख किसानों को मिलेगा मोबाइल फोन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों की वजह से आज राज्य की कृषि विकास दर -4% से +14% हो गई। उनकी समृद्धि के लिए सरकार कार्य कर रही है। 2019 फरवरी से राज्य के 28 लाख किसानों को मोबाइल फोन दिया जाएगा। ताकि किसान बदलते समय के साथ बाजार भाव से अवगत हो सकें। साथ ही, कृषि और पत्थर खनन को उद्योग का दर्जा मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमनी हेम्ब्रम, प्रवीण प्रभाकर, सुभाष प्रसाद, बाटुल झा, माधव चंद्र महतो, प्रदीप बर्मा, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र मंडल, तरुण गुप्ता संजय शर्मा रमेश हांसदा सुनील स्वर्ण कमल गुप्ता समेत पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों को संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.