City Post Live
NEWS 24x7

चडरी सरना समिति ने बांटे छठ व्रतियों को सूप फल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

चडरी सरना समिति ने बांटे छठ व्रतियों को सूप फल  
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चडरी सरना समिति ने शुक्रवार को चडरी तालाब के मुख्य द्वार पर छठव्रतियों को सूप एवं फल का वितरण किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने बिहार के गंगा घाट से मंगाए गए गंगाजल को चडरी तालाब में प्रवाहित किया। समिति के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर हर वर्ष हम लोग गंगाजल इस तालाब में प्रवाहित करते हैं, ताकि जो भी छठवर्ती इस घाट पर पूजा करने आए उन्हें एक सुखद एवं स्वच्छ वातावरण का अनुभव प्राप्त हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के पूजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा, सागर भगत, रामा मुंडा छोटू , अमन मुंडा, विक्की मुंडा, प्रकाश मुंडा और पुजारी उमाशंकर और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.