City Post Live
NEWS 24x7

`बुलबुल’ का पाकुड़ में आंशिक असर, घने बादलों के बीच छिटपुट बारिश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

`बुलबुल’ का पाकुड़ में आंशिक असर, घने बादलों के बीच छिटपुट बारिश
सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल का पाकुड़ जिले में आंशिक असर पड़ा है। पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे इस जिले में शनिवार सुबह से ही घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादलों के बरसने के आसार बने हुए हैं। हालांकि हवा की गति सामान्य बनी हुई है लेकिन बूंदाबांदी के बाद ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शाम ढलने के साथ ही ठंड बढ़ना तय माना जा रहा है। शनिवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। जबकि शुक्रवार को तकरीबन 30 डिग्री आंका गया था। तापमान में अचानक आयी गिरावट का असर लोगों के कामकाज पर भी साफ दिखने लगा है। बारिश की आशंका को देखते हुए बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। डॉक्टर विन्दु भूषण के मुताबिक तापमान में अचानक आई गिरावट से लोगों के बीमार पड़ने का संभावना बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से ठंड से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों व बूढ़ों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की बात कही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.