City Post Live
NEWS 24x7

षड़यंत्र रचकर तोड़ा जा रहा है ब्राह्मण समाज, समय आ गया है पराक्रम दिखाने का : रंगनाथ तिवारी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

षड़यंत्र रचकर तोड़ा जा रहा है ब्राह्मण समाज, समय आ गया है पराक्रम दिखाने का : रंगनाथ तिवारी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: ब्राह्मण समाज को खास षड़़यंत्र के तहत तोड़ा जा रहा है। अब ब्राह्मणों को अपने पराक्रम को दिखाने का समय आ गया है। यह विचार विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्वी भारत के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रंगनाथ तिवारी ने व्यक्त किये। तिवारी बुधवार को यहां अपर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में  ब्राह्मण संघ की एक बैठक में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ही किसी भी व्यवस्था को बदल सकते है। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां है, उसे पूरा करना हम सबका फर्ज है। बैठक में पूर्व पुलिस महानिदेशक जेबी महापात्रा ने कहा कि संग़ठन को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों में संस्कार लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने संस्कार से काफी दूर चले गए हैंं। इसमें बदलाव की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमे स्वयं में सुधार लाना बहुत जरूरी है। मौके पर अखंड ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष दीपक ओझा ने कहा कि ब्राह्मण एक ज्ञान है, ब्राह्मण के बिना इस पृथ्वी का हर काम अधूरा है लेकिन दुर्भाग्य है कि हम अपने ही ज्ञान तत्व को भूल रहे है। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण युवा समाज से दूर भाग कर विसंगतियों में पड़कर मांस, मदिरा का सेवन कर रहे हैं। इससे ब्राह्मण कुल नष्ट हो रहा है। इसमें सुधार की बहुत जरूरत है।बैठक में सोनू मिश्रा, पवन शर्मा, पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, ललन उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, राजीव पांडेय, राधेश्याम तिवारी, ब्रिजमोहन दुबे, सहित अन्य लोग शामिल थे।

ब्राह्मण युवाओं को संघ से जोड़ा जाएगा

बैठक में यह निर्णय हुआ कि विश्व ब्राह्मण संघ निःशुल्क सदस्यता शिविर लगाएगी। ब्राह्मण युवाओं को ब्राह्मण संघ से जोड़ा जाएगा। हर मंदिर के पुजारियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जो मंदिर अधूरे बने हैंं, उसको सबके सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि संघ ब्राह्मण संस्कृति का भी प्रचार करेगा और सरकार से ब्राह्मण बोर्ड गठन करने की मांग करेगा। इसके अलावा ब्राह्मण संघ जागरूकता अभियान चलाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.