City Post Live
NEWS 24x7

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा-चीन निर्मित वस्तु का करें बहिष्कार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : भारत-चीन की सीमा पर लद्दाख में चीन के सैनिकों द्वारा किए गए कायराना हरकत से पूरे देश में आक्रोश है। तमाम लोग सेना के शौर्य को सलाम हुए बधाई दे रहे हैं। लेकिन भारत के विपक्षी दल भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करने के बदले सैनिकों का मनोबल गिरा रहे हैं। पुलवामा हमला के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी विपक्ष ने सवाल उठाया था। सेना के शौर्य पर संदेह करना शोभा नहीं देता है। हम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूरे देश में शहीद सैनिकों की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा कर रहे हैं। चीन निर्मित वस्तु का बहिष्कार के लिए देशव्यापी जनजागरण कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसमें भी राजनीति करता है। यह बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने शुक्रवार को बेगूसराय के होटल जेम्स में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि चीन निर्मित वस्तु खरीद कर कम्युनिस्ट के सहयोगी चीन की आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं करना, तभी अपना देश आत्मनिर्भर बनेगा। ईसाई मशीनरी, मुस्लिम समाज और वामपंथी दलों के संगठन समेत अन्य हिंदू, देश और समाज विरोधी ताकतें लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सर उठाने की तैयारी कर रही है। कुछ हिंदू भी अज्ञानतावश इन्हें सहयोग कर रहे हैं। भारत के हिंदुओं को ऐसी देश विरोधी ताकतों का साथ नहीं देना चाहिए। स्वार्थी नेताओं ने लोगों को बरगला कर, सीएए विरोध के नाम पर राष्ट्रीय संपत्ति को नष्ट किया, हिंदू कॉलोनी और हिंदू परिवार को टारगेट किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में दिन-रात एक कर देश के विभिन्न शहरों में दस हजार तथा गांव में 50 हजार सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। देशभर में एक करोड़ 64 लााख से अधिक लोगों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया गया। 40 लाख से अधिक परिवार को चावल, दाल समेत तमाम भोजन सामग्री का कई बार वितरण किया गया।

40 लाख से अधिक लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। एकांतवास केंद्रों का संचालन कर रहे हैं, सभी राज्यों में शुरू किए गए टेेेलीफोन हेल्पलाइन के माध्यम से 90 हजार से अधिक लोगों को मेडिकल समेत इमरजेंसी सहयोग किया गया। विभिन्न शहरों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को भोजन कराया जा रहा है। ब्लड डोनेशन किए जा रहे हैं, सैैकड़ों जगहों पर लाश का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से हमारा यह सेवा कार्य स्थिति सामान्य होने तक चलता रहेगा। जगन्नाथ रथ यात्रा में भी परंपरा की रक्षा के लिए हम कोर्ट गए। सरकार और समाज हित में हम सब हमेशा काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। युवा इकाई बजरंग दल और गौ रक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष डेढ़ लाख से अधिक गाय को कसाई खाने में जाने से बचा रहे हैं।

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णदेव झा, प्रांतीय महामंत्री राज किशोर सिंह, बिहार झारखंड क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, प्रांतीय कार्य समिति सदस्य मनहर देव तथा बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक शुभम भारद्वाज समेत अन्य प्रमुुख कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेस वार्ता के बात अंतरराष्ट्रीय महामंत्री समेत तमाम पदाधिकारियों ने जिला के प्रबुद्ध चिकित्सक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगोंं के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.