City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की लालू से मुलाकात

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की लालू से मुलाकात

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सिन्हा ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पारिवारिक मित्र होने के नाते लालू का कुशल क्षेम जानने आये थे। बिहारी बाबू ने कांग्रेस में जाने या राजद का लालटेन जलाने के सवाल पर कहा कि समय आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। सिन्हा किस ओर बैठेंगे इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं लालू के परिवार के मुखिया की तरह हूं। तेजस्वी यादव एक परिपक्व नेता हैं और बिहार में उनकी एक बेहतर छवि है। तेजस्वी यादव बिहार का भविष्य हैं। बिहार में महागठबंधन में पेच के सवाल पर कहा कि जीतन राम मांझी एक परिपक्व नेता हैं ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे महागठबंधन को नुकसान हो। उन्होंने कांग्रेस की परिवर्तन उलगुलान रैली के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राहुल गांधी की अच्छी सभा रांची में हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी को एक परिपक्व नेता बताते हुए कहा कि उनके पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद तीन राज्यों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह उनकी परिपक्वता दर्शाती है। अब समय करीब है पर्दा धीरे-धीरे उठ रहा है। जल्द ही सारा सस्पेंस खत्म हो जाएगा। सिन्हा ने पाकिस्तान से युद्ध की आशंका पर कहा कि देश से बढ़ कर कुछ नही है, मैं कई बार पाकिस्तान गया हूं। इस वक्त मामला दोस्त का नहीं, देश का है। देश का हर एक इंसान देश के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आने वाले हैं कोई मुझसे पूछे कि मेरा क्या हाल है। मैंने भाजपा में रहकर कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे पार्टी की आन बान शान में समस्या हो। मेरे राजनीतिक जीवन में आज तक किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.