City Post Live
NEWS 24x7

प्रदेश से बाहर फंसे लोगों के मुद्दे पर भाजपा का उपवास राजनीति नौटंकी: महागठबंधन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

प्रदेश से बाहर फंसे लोगों के मुद्दे पर भाजपा का उपवास राजनीति नौटंकी: महागठबंधन

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद )की दुमका जिला इकाई ने कोरोना वायरस संक्रमण से आम लोगों को बचाने की दिशा में सभी दलों से एक जुट होकर कार्य करने पर जोर देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजप) की झारखंड प्रदेश ईकाई के आह्वान पर आज आयोजित राज्य व्यापी एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम को राजनीति नौटंकी करार दिया है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एहतियातन समय पर  कदम नहीं उठाये जाने की वजह से समूचा देश कोरोना वायरस संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। इसकी रोकथाम के लिए ससमय चिकित्सकीय सुविधा के साथ आवश्यक खाद्यान्न की व्यवस्था कर लिया गया होता तो आज लोगों को भीषण संकट के दौर से नहीं गुजरना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया है केंद्र सरकार के समन्वय के अभाव में शैक्षणिक कार्य अथवा रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जगजाहिर है कि ताली,थाली या दीप जलाना इस महामारी का उपचार नहीं है।इस संकट की घड़ी में सभी दलों को अपने वैचारिक मतभेदों को दरकिनार कर एक जुट होकर इस संकट में फंसे लोगों को उबारने की दिशा में पहल करना चाहिए लेकिन भाजपा के लोग अपने अपने घरों में उपवास रख कर आम लोगों को दिग्भ्रमित करने में जुटे हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल की दुमका जिला कमेटी के  अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने भाजपा के उपवास कार्यक्रम को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा के नेता कथित तौर पर अपने घरों में उपवास के बहाने राजनीति रोटी सेंकने का प्रयास रहे है। उन्होंने कहा कि यदि सही में भाजपा ने जनता की भलाई के उपवास किया होता तो उन्हें अपने एक वक्त का खाना गरीबों को बाँटना चाहिए था। जिससे कुछ जरूरतमंदों को आहार अवश्य मिला होता। उन्होंने कहा कि इस समय भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है। आम लोग भूखे प्यासे रहकर भी धैर्य और संयम के साथ सरकार और चिकित्सकों के निर्देशों का अनुपालन कर रहे है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार भी पूरी तन्मयता के साथ दूसरे राज्यों में  फंसे झारखंडवासी मजदूर, छात्र और अन्य वर्ग के लोगो को सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास में लगातार जुटी हुई है।इस विषम परिस्थिति में  झारखंड में विपक्षी भाजपा के लोग राजनीति नौटंकी करने से परहेज़ नहीं कर है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में भाजपा नेताओ को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए जिससे सामूहिक एकता के साथ कोरोना वायरस के जंग पर विजय हासिल किया जा सके ।

लेकिन सत्ता से बेदखल हो चुकी भाजपा राज्य सरकार के तथाकथित मनगढ़ंत नुख्शे निकालने मे में जुटी है उन्होंने दावा किया कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार  दो मोर्चो पर अकेले लड़ रही है। वही संकट की इस घडी में विपक्ष  नकारात्मक राजनीति कर अधिकारियों और कोरोना योद्धाओं के मनोबल पर को तोडने का प्रयास कर रही है। इस संकट से निपटने में भाजपानेताओ को सियासत के दायरे से बाहर निकल कर आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दुमका जिला ईकाई के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने भाजपा द्वारा उपवास कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्णय को संवेदनहीन करार देते हुए कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिये एक ओर झारखंड में महागठबंधन की  सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार भागीरथी प्रयास कर रही है। वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कभी थाली बजाओ,कभी दीप जलाओ के बाद अब अपने अपने घरों में रहकर दस बजे से चार वजे तक उपवास कर आमलोगों को दिग्भ्रमित कर रही  है।उन्होंने कहा कि भाजपा के महज उपवास जैसे कार्यक्रम से  कोरोना जैसी महामारी को पराजित करना कभी सम्भव नहीं है।इस समय सभी तरह के विरोध, मतभेद और राजनीति दूरियां को त्याग एक मंच पर आकार केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्णयों का पालन कर अपने अपने क्षेत्र,राज्य और देश के आम जनों के रक्षार्थ कार्य करना चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.