City Post Live
NEWS 24x7

मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी  में  17 फरवरी को भाजपा की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में विलय होना है । जिसमें  झाविमो अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के कई नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई मिलन समारोह को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इधर प्रदेश भाजपा मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिदिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकों  का दौर जारी है। जिसमें पार्टी के वरीय नेता शामिल हो रहे हैं।झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 14 वर्षों के बाद भाजपा में घर वापसी कर रहे हैं। इसे लेकर झाविमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई वरीय नेता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.