City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी में धरना-प्रदर्शन, रैली और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

राजधानी में धरना-प्रदर्शन, रैली और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, रैली और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसडीओ सदर लोकेश मिश्रा ने सोमवार को बताया कि निषेधाज्ञा सोमवार की शाम छह बजे से पूरे इलाके में एकसाथ प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा एकत्र होकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे विधि व्यवस्था और यातायात में व्यवधान हो रहा है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगायी गयी है। उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कारवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के कई हिस्सों में सिटीजनशिप अमेडमेंट एक्ट (सीएए) को लेकर लगातार रैलियां, प्रदर्शन और जुलूस निकाला जा रहा है। गिरिडीह में रविवार को हुई घटना के बाद रांची में सर्तकता बरतने को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.