City Post Live
NEWS 24x7

19 जनवरी को गोड्डा में होने वाला अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

19 जनवरी को गोड्डा में होने वाला अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित

सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़/रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो जाने के कारण झारखंड के गोड्डा जिले में आयोजित 19 जनवरी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई तिथि की शीघ्र घोषणा की जाएगी। शाहदेव गुरूवार को पाकुड़ जिले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा की पूरी पार्टी कामना करती है, राष्ट्रीय अध्यक्ष शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बेगाने शादी में दीवाना बन रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पुख्ता सूचना है कि कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा के बीच में गठबंधन का फार्मूला लगभग तय हो गया है और बाबूलाल मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे। उन्होंने कहा कि सारी सच्चाई जानने के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गठबंधन की शादी में बाराती बन डांस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संथाल परगना से झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया कर देगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का असली चेहरा उस समय सामने आ जाता है, जब वो एक ओर सरकार पर आदिवासियों की जमीन को हड़पने का आरोप लगाते हैं और दूसरी ओर खुद सबसे ज्यादा आदिवासियों के ज़मीन का सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करके कब्ज़ा किये बैठे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासियों मूलवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री बनने के बाद संथाल परगना की रिकॉर्ड बार यात्रा की है। राज्य सरकार की इच्छा है कि संथाल परगना में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी पूर्ण विकास हो और संथाल परगना भी समृद्ध क्षेत्र बने। प्रेसवार्ता में गोड्डा जिलाध्यक्ष देवीधन टुड्डू, जिला महामंत्री बलराम, बबलू भगत, संजय सिंह और मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिवेदी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.