City Post Live
NEWS 24x7

नक्सली संगठन में फेरबदल, सुधाकरण के बदले अनल को झारखंड की जिम्मेदारी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नक्सली संगठन में फेरबदल, सुधाकरण के बदले अनल को झारखंड की जिम्मेदारी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन में काफी फेरबदल हुआ है। माओवादियों के चीफ मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति के संगठन के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार अब माओवादियों का नया चीफ आंध्र प्रदेश के नंबला केशव राव बन गया है। नक्सलियों के चीफ बदले जाने के बाद राज्यों के कमान भी अलग-अलग नक्सलियों को सौंपा गया है। झारखंड में नक्सलियों के वर्चस्व में कमी को देखते हुए 25 लाख के इनामी अनल को झारखंड के संगठन का प्रमुख बनाया गया है। अनल पर फिलहाल बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी थी। अनल के खिलाफ चाईबासा, रांची,गिरिडीह, खूंटी और बोकारो सहित अन्य जिलों में कई नक्सल कांड दर्ज है। उसे झारखंड के साथ -साथ पश्चिम बंगाल के इलाके में भाकपा माओवादी संगठन को धारदार और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड में माओवादियों का नया नेतृत्व बेहद आक्रामक शैली में काम करने की तैयारी में है। संगठन में युवाओं को जोड़ने पर बल दिया गया है।

झारखंड का पहले से कमान संभाल रहे सुधाकरण को सेंट्रल कमिटी में रखा गया है।
नक्सली संगठन में हुए फेरबदल की सूचना खुफिया विभाग के द्वारा नक्सल प्रभावित राज्य के पुलिस को भी दी गयी है। झारखंड पुलिस को भी नक्सलियों के संगठन में हो रहे फेरबदल की पूरी सूचना है। वह लगातार इस पर पैनी नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि गणपति अपनी खराब स्वास्थ्य और बूढ़ा होने की वजह से लगातार परेशान था। भाकपा माओवादियों के वर्चस्व में लगातार कमी देखते हुए गणपति ने संगठन के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह संगठन के सेंट्रल कमेटी में बने रहेगा। माओवादियों के नए चीफ नंबला केशव राव इंजीनियर बताया जाता है। वह विस्फोटक बनाने और रणनीति बनाने में माहिर है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.