City Post Live
NEWS 24x7

रांची में सभी थानों को किया जा रहा है सैनिटाइज

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची में सभी थानों को किया जा रहा है सैनिटाइज

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसवालों को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए अब थानों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। रांची के लालपुर थाने से इसकी शुरुआत कर दी गई है। कोरोना से बचाने, अलर्ट करने और मदद के लिए सबसे अधिक अगर कोई एक्टिव है तो वह पुलिस है। जब से देश में लॉकडाउन की स्थिति आई है तब से सड़कों पर सबसे अधिक पुलिस ही नजर आ रही है। अपने आप को खतरे में डालकर पुलिस के अधिकारी हों या फिर जवान सभी 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए अब राजधानी रांची के हर थाने को सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत रांची के लालपुर थाने से की गयी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.