City Post Live
NEWS 24x7

हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुंचाने का लक्ष्य : संजय सेठ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नर सेवा-नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ रांची लोकसभा क्षेत्र में सेवा कार्य अनवरत जारी है। कोरोना संक्रमितों के घरों तक भोजन पहुंचाने, दवाएं उपलब्ध कराने व अन्य जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का काम अनवरत चल रहा है। अब रांची लोकसभा क्षेत्र में कच्चा राशन का वितरण भी शुरू हो चुका है। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कही। सेठ ने बुधवार को कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पैकेट नमो आहार के वितरण की योजना पर काम हो रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद तक कच्चा राशन पहुँच सके। नमो आहार के पैकेट में चावल, दाल, आलू,  प्याज व अन्य सामान रहेंगे, जो लोगों की रसोई में भोजन बनाने के काम आ सकें।
सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। जहां जैसी आवश्यकता हो उसे पूर्ति करने के लिए कार्यकर्ता अथक परिश्रम करके काम कर रहे हैं। सेठ ने बताया कि नमो आहार के वितरण को लेकर भी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भरपूर सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसका वितरण चल रहा है। नमो आहार की पैकिंग में खुद सांसद संजय सेठ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। हजारों पैकेट नमो आहार का तैयार किया जा रहा है, जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा जाएगा। नमो आहार के पैकिंग में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, डॉ सीमा सिंह, मंजू लता, बबीता कुमारी, पिंकी खोया, सुबेश पांडेय, राहुल सिन्हा, रवि सिंह, रिंकू सिंह, संजय पोद्दार आदि अपना सहयोग दे रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.