City Post Live
NEWS 24x7

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने रविवार को होटल रेडिसन ब्लू में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची में थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। तेजस्वी यादव ने जगन्नाथ महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।
इस दौरान झारखंड सरकार के श्रम मंत्री  सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। बादल ने  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मोमेंटो प्रदान किया। साथ ही उनसे आग्रह किया कि वह देवघर स्थित बाबा मंदिर  और  बासुकीनाथ मंदिर का दर्शन करने जल्द से जल्द आएं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.