City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस कल, नये भवन में आकर्षक सज्जा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस 22नवंबर को सादगी से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमणकाल में सादगीपूर्वक स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है और समारोह का मुख्य आकर्षण उत्कृष्ट विधायक का सम्मान होगा। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 20वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलिन सोरेन को सम्मानित करेंगी। वहीं स्थापना दिवस समारोह को लेकर झारखंड विधानसभा को संजाया-संवारा गया है और  नवनिर्मित भवन में आकर्षक तरीके से विद्युत सज्जा की गयी।

कोरोना काल में सिर्फ 200 अतिथि आमंत्रित
कोविड-19 को लेकर इस बार समारोह में केवल 200 अतिथियों को ही आमंत्रित किया गया है। विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में  कोविड-19 प्रोटोकॉल, फेस्क मास्क, सेनिटाइजेशन, दो व्यक्तियों के बीच दो गज की दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सिर्फ दो से ढाई घंटे का कार्यक्रम होगा। इस बार कवि सम्मेलन और संगीत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। सिर्फ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी।कार्यक्रम में सबसे पहले  उत्कृष्ट विधायक नलिन सोरेन का सम्मान होगा, जबकि उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर वर्ष 2020 के मैट्रिक और इंटर के टॉपर छा़त्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।  साथ ही देश की सीमा पर शहीद झारखंड के वीर सपूतों और नक्सल अभियान में शहीद हुए झारखंड राज्य के बहादुर पुलिसकर्मियों का मरणोपरांत सम्मान होगा।

पहली बार कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं
विधानसभा स्थापना दिवस पर इस बार कोरोना वॉरियर्स का भी सम्मान किया जाएगा, वहीं स्मारिका, उड़ान पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही आजसू पार्टी विधायक द्वारा संकलित झारखंड विधानसभा के संदर्भ में परिपत्र संग्रह का भी लोकार्पण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे, वहीं झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर यह पहला मौका होगा, जब कोई नेता प्रतिपक्ष के तौर पर समारोह में उपस्थित नहीं रहेगा।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
इस वर्ष के लिए नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित किया गया, नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से लगातार 7 वीं बार विधायक बने हैं। उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी के लिए शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना के नाम तय किये गये है। इन सभी को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस 22 नवंबर को  सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा द्वारा कोविड-19 के दौरान बेहतर कार्य करने वाले रांची के सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद, एडीएम रांची, अखिलेश कुमार सिन्हा और रिम्स के मुख्य नर्स रामरेखा राय को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।  इनके अतिरिक्त देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों और झारखंड एकेडेमिक कौंसिल की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.