City Post Live
NEWS 24x7

जमशेदपुर में नालों के निर्माण के लिए 18.11 करोड़ मंजूर, मानगो में बनेंगे 14 बड़े नाले

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जमशेदपुर में नालों के निर्माण के लिए 18.11 करोड़ मंजूर, मानगो में बनेंगे 14 बड़े नाले

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नगर विकास विभाग ने जमशेदपुर में 14 बड़े नालों के निर्माण के लिए कुल 18 करोड़ 10 लाख 78 हजार 500 रुपये अनुदान की स्वीकृति दी है। मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14 बड़े नाले बनाये जाने हैं। वर्ष 2018-19 में शहरी जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज एवं ड्रेनेज, नगरीय आधारभूत संरचना शहरी योजना मद में यह राशि अनुदान के रूप में स्वीकृत की गयी है। यह स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने दी है।
निर्माण के लिए प्रस्तावित नालों की सूची इस प्रकार है।
वार्ड संख्या योजना का नाम राशि (लाख में)
09 रामकृष्ण कॉलोनी में उमेश शाह के घर से न्यू पुरूलिया रोड तक 81,92,900
09 पुरूलिया रोड पायल टॉकिज से मानगो चौक तक 1,84,56,400
08 मुस्तफा खेती से दाई गुट्टू हनुमान मंदिर तक 1,87,80,000
09 जवाहर नगर रोड नंबर 13 से आस्था स्पेस टाउन तक 1,19,81,400
09 कालिकानगर महेश सिंह के घर से डिमना मेन रोड तक 1,17,81,400
09 उलिडीह टैंक रोड से देशबंधु लेन के मध्य तक 1,04,69,800
10 डिमना रोड बाबा फर्नीचर से मून सिटी गेट तक 2,35,05,600
10 डिमना रोड पारस नगर मोड़ भारती के घर तक 1,10,81,400
10 शांतिनगर खटाल से स्लुइस गेट तक 79,77,009
10 आदर्श नगर चटाई कुली में उमाशंकर के घर से शांतिनगर पुल तक 1,23,76,700
10 डिमना चौक ट्रांसपोर्ट नगर से डिमना नाला तक 1,31,38,000
09 जेके सोसाइटी में उमेश सिंह के घर से झारखंड कॉलोनी तक 90,04,500
10 हनुमंत नगर अनुमान मंदिर से संजीवनी पथ तक 1,34,95,400
08 ओल्ड पुरूलिया रोड ब्रिज से चाणक्यपुरी स्लुइस गेट तक 1083800

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.