City Post Live
NEWS 24x7

जान हथेली पर ले रांची से गया के लिए साइकिल से रवाना हुए 13 कारपेंटर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जान हथेली पर ले रांची से गया के लिए साइकिल से रवाना हुए 13 कारपेंटर
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में यात्रा पर पाबंदी है। यहां तक कि लोगों को घर से नहीं निकलने के हिदायत दी जा रही है। लोगों का एक गलत कदम इस संक्रमण से समाज को खतरे में डाल सकता है। ऐसी स्थिति में रांची में काम कर रहे 13 कारपेंटर साइकिल से गया के लिए रवाना हुए हैं। इन लोगों ने पुलिस से बचने के लिए रात का समय चुना है। उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रात में उन्हें कोई रोकेगा नहीं और वे साइकिल से लगभग 12 घंटे का सफर तय करके अपने घर बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत डोभी पहुंच जाएंगे। शाम 7:30 बजे 13 कारपेंटर का जत्था भुरकुंडा बाजार से होकर गुजरा। उन सभी को एक साथ देख कर हर कोई हतप्रभ था। लोगों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वे रांची में कारपेंटर का काम करते हैं। पिछले 5 दिनों से पूरा बाजार बंद है। रांची में उनके रहने के लिए कोई इंतजाम नहीं था।
दाने दाने के लिए वह लोग मोहताज हो गए थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने साइकिल से ही अपने घर जाने का ठान लिया। गुरुवार की शाम 4:30 बजे वे लोग रांची से निकले और पिठोरिया घाटी होते हुए रामगढ़ जिले में पहुंचे। यहां से वे लोग हजारीबाग होते हुए गया तक पहुंचेंगे। उन लोगों ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और अपने रास्ते आगे निकल गए। रांची से गया तक 202 किलोमीटर का सफर अगर वह साइकिल से तय करते हैं तो उन्हें 12 घंटे से अधिक का ही समय लगेगा।इतना समय लगातार साइकिल चलाने के बाद लगेगा। अगर वे रास्ते में रुकते हैं, तो उन्हें इससे भी अधिक समय लगने की संभावना है। इस दौरान पूरे रास्ते उन सभी लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा रहेगा।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.