City Post Live
NEWS 24x7

गृह मंत्रालय को 125 आईएएस अधिकारियों ने ही दिया संपत्ति का ब्योरा, 80 ने नहीं सौपा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

गृह मंत्रालय को 125 आईएएस अधिकारियों ने ही दिया संपत्ति का ब्योरा, 80 ने नहीं सौपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कैडर के इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस) के अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा सौंपने का समय आज बुधवार को समाप्त हो गया। गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों को 30 जनवरी तक ब्योरा जमा करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की थी। झारखंड राज्‍य में आईएएस अधिकारियों के 205 पद स्‍वीकृ‍त हैं। इनमें 125 ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया तथा 80 ने अब तक नहीं सौंपा है। इनमें कई अधिकारियों की रीयल एस्टेट में खासी दिलचस्पी है। देश के कई राज्यों में इनकी संपत्ति है। झारखंड के अलावा दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान सहित कई प्रदेशों में इन आईएएस अधिकारियों ने अच्छी-खासी संपत्ति खरीदी है। दिए गए ब्योरे के अनुसार सुधीर त्रिपाठी (मुख्‍य सचिव),डीके तिवारी (विकास आयुक्‍त),एनएन सिन्‍हा (मुख्‍य सचिव रैंक),अरुण सिंह (मुख्‍य सचिव रैंक), सुनील वर्णवाल (मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव), एसकेजी रहाटे (गृह विभाग के प्रधान सचिव), एपी सिंह (प्रधान सचिव, स्‍कूली शिक्षा),पूजा सिंघल (कृषि सचिव) आदि ब्यौरा देने वालों में प्रमुख हैं | कई के ब्योरे अभी नहीं मिल पाए हैं |
सुधीर त्रिपाठी (मुख्‍य सचिव)
1. गोरखपुर : 18 एकड़ कृषि भूमि
2. पटना : व्‍यावसायिक फ्लैट (930 वर्गफीट)
3. द्वारिका (दिल्‍ली) : 96 वर्गफीट
4. रांची, सुकुरहुटू : 0.25 एकड़ जमीन
5. नोएडा : 2375 वर्गफीट
6. इलाहाबाद : 1522 वर्गफीट
डीके तिवारी (विकास आयुक्‍त)
1. यूपी, महोबा: 0.182 हेक्‍टेयर जमीन
2. यूपी महोबा: 1.4 हेक्‍टेयर जमीन
3. लखनऊ: 540 वर्गमीटर
4. पिठोरिया (रांची) : 703 वर्गमीटर
5. नामकुम ( रांची) : 96 डिसमील जमीन
6. देहरादून : 738.52 वर्गमीटर
एनएन सिन्‍हा (मुख्‍य सचिव रैंक)
1. पटना : फ्लैट
2. रांची, सांगा : 18 डिसमील जमीन
3. कांके (बोड़ेया) : 2880 वर्गफीट
4. कांके : 97 डिसमील जमीन
5. गाजियाबाद : अपार्टमेंट
6. कांके (रांची) : जमीन
अरुण सिंह (मुख्‍य सचिव रैंक)
1. दिल्‍ली : 4500 वर्गफीट प्लॉट
2. रांची : 7957 वर्गफीट प्लॉट
3. नोएडा : 1545 वर्गफीट प्लॉट
4. बरियातू (रांची) : 3742 वर्गफीट और 40 वर्गफीट
5. कांके (रांची) : व्‍यावसायिक दुकान (1040 वर्गफीट)
6. ओरमांझी (रांची) : चार बेडरूम का फ्लैट
7. अजमेर : 1211 वर्गफीट
सुनील वर्णवाल (मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव)
1. नोएडा : 500 वर्गमीटर
2. कांके (रांची) : 7810 वर्गफीट
3. होटवार ( रांची) : 1625 वर्गफीट
4. खूंटी : 58 डिसमील जमीन
एसकेजी रहाटे : (गृह विभाग के प्रधान सचिव)
1. कर्नाटक: 9 एकड़ जमीन
2. पूणे : 325.25 वर्गमीटर
3. खुर्द : जमीन
4. थाने : 94.84 वर्गमीटर
एपी सिंह : (प्रधान सचिव, स्‍कूली शिक्षा)
1. यूपी अंबेदकर नगर: 0.782 हेक्‍टेयर
2. यूपी, अंबेदकर नगर: 2.893 हेक्‍टेयर
3. यूपी, अंबेदकर नगर: 0.49 हेक्‍टेयर
4. यूपी, अंबेदकर नगर: दो भवन
5. आजमगढ़ : 10 विश्‍वा जमीन
6. कांके : 7820 वर्गफीट
7. लालपुर, रांची : 1900 वर्गफीट फ्लैट
8. गाजियाबाद : 1280 वर्गफीट और 1600 वर्गफीट
पूजा सिंघल (कृषि सचिव)
1. 1. कोलकाता : फ्लैट
2. रांची (सुकुरहुटू) : 7800 वर्गफीट
3. बरियातू (रांची) : व्‍यावसायिक दुकान (4500 वर्गफीट)
4. अशोक नगर (रांची) : 80 लाख का प्‍लॉट

41 आईएएस अधिकारियों ने 2018 में भी नहीं दिया था ब्योरा
वर्ष 2018 में भी झारखंड कैडर के 41 आईएएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्‍योरा नहीं दिया था। इसमें रांची के डीसी राय महिमापत रे और पीआरडी के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्‍ता भी शामिल हैं। इसके अलावा ब्योरा नहीं देने वालों में मनोज कुमार, राजीव रंजन, रितुराज, समीरा एस, अनिल कुमार राय, विनय राय, चितरंजन कुमार, संदीप सिंह, आदित्‍य रंजन, गणेश कुमार, इकबाल अंसारी, मनीष कुमार, राजकुमार, रमाकांत सिंह, ब्रजमोहन कुमार, विनोद शंकर सिंह सहित 41 अधिकारी शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.