City Post Live
NEWS 24x7

RJD का दावा- महागठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, कांग्रेस भी साथ लड़ेगी चुनाव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन में सीटों के मचे घमासान के बीच आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा का बड़ा बयान सामने आ रहा है। उन्होनें महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाने की बात कही है साथ ही ये भी कहा है कि कांग्रेस हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि सीटों को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया जाएगा। मनोज झा ने कहा कि कांग्रेस हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

मनोज झा ने इससे पहले कल कहा था कि सीटों के बंटवारे में समय लगता है। किसी भी चीज में जल्दबाजी ठीक नहीं है। उन्होनें कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, हालांकि जिस तरह कि खबरें सामने आयी और कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का बयान आया उसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के बीच तल्खियां बढ़ती दिखी।

बता दें कि बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कांग्रेस हर परिस्थिति के लिए तैयार है। गोहिल ने राजद को पुराना इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि जब कांग्रेस थी तो राजद का परिणाम भी बेहतर आया था, अगर अलग-अलग लड़े तो राजद को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी का अगर अड़ियल रवैया रहा तो कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिल कोई भी कदम उठा सकती है।शक्ति सिंह गोहिल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सूझबूझ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर लालू यादव बाहर रहते तो सीट बंटवारे में इस तरह की देरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब गेंद राजद के पाले में है।

शक्ति सिंह गोहिल के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि शक्ति सिंह गोहिल अगर सहयोगी दल के नेता है तो उन्हें तेजस्वी यादव के ऊपर इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। तिवारी ने कहा है कि शक्ति सिंह गोहिल को यह बात समझनी चाहिए कि अगर कांग्रेस बिहार में महागठबंधन की नाव में छेद करेगी तो वह डूब जाएगी। कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि बिहार में तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम पद के कैंडिडेट हैं और उनके ऊपर सवाल उठाने से महागठबंधन को नुकसान होगा।

मृत्युंजय तिवारी ने भड़कते हुए कहा कि कांग्रेस को हठधर्मिता छोड़ देनी चाहिए। शक्ति सिंह गोहिल को एनडीए को हटाने में शक्ति लगानी चाहिए, लेकिन वह तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने में अपनी शक्ति बर्बाद कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि शक्ति सिंह गोहिल को बिहार के बारे में पता नहीं है। बिहार की 12 करोड़ जनता तेजस्वी यादव के नाव पर सवार है। इस नाव में जो छेद करेगा उसको जनता डूबा देगी। कांग्रेस के स्क्रिनिंग समिति के चेयरमैन आते हैं तो बयान देते हैं कि 243 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी पर सवाल उठा रहे है। आखिर वह किससे इशारे पर विरोध कर रहे हैं, अगर कांग्रेस छेड़ेगी तो आरजेडी भी नहीं छोड़ेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.