City Post Live
NEWS 24x7

पीएम ने दीपिका से पूछा बचपन में पेड़ के आम पर निशाना साधने की यात्रा खास कैसे बनी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से आज शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत की शुरुआत झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी के साथ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में पेरिस में आयोजित विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह रैकिंग वन खिलाड़ी बन गयी है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि बचपन में पेड़ों पर लगे आम तोड़ने के लिए पर निशाना लगाने के साथ उनके अभ्यास की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री ने दीपिका से यह जानना चाहा कि आम तोड़ने की उनकी यह यात्रा खास कैसे बनी। तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बताया कि बचपन से ही उन्हें आम काफी पसंद था और वह आम तोड़ने के लिए सटीक निशना लगायी करती थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में बांस के धनुष से तीरंदाजी में अभ्यास शुरू किया, बाद में मॉर्डन धनुष मिला। इसके साथ ही अच्छे कोच और प्रशिक्षण की भी सुविधा मिली।

 

प्रधानमंत्री द्वारा टोक्यो ओलंपिक में खेल प्रेमियों की अपेक्षा और खेल को लेकर फोकस रखने के संबंध में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में दीपिका ने कहा कि खिलाड़ी की उम्मीद सबसे पहले खुद से होती है, कैसे प्रैक्टिस पर ध्यान फोकस करें और चुनौतियों का सामना करें। प्रधानमंत्री ने दीपिका को टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी और यह उम्मीद जतायी कि वह देश का गौरव बढ़ाएंगी। इस मौके पर रांची से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनके परिजन भी जुड़े थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.