City Post Live
NEWS 24x7

चारा घोटाला के अभियुक्तों की रांची पटना एवं नई दिल्ली स्थित संपत्ति होगी अटैच

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

चारा घोटाला के अभियुक्तों की रांची पटना एवं नई दिल्ली स्थित संपत्ति होगी अटैच
सिटी पोस्ट लाइव : बहुचर्चित चारा घोटाला के अभियुक्तों की रांची पटना एवं नई दिल्ली स्थित संपत्ति को विशेष न्यायालय सीबीआई के द्वारा अटैच करने का आदेश पारित किया गया था तथा उपायुक्त रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची को इसका रिसीवर नियुक्त किया गया था। न्यायालय के अटैचमेंट ऑर्डर के विरुद्ध अभियुक्त रवि सिन्हा तथा विजय मलिक ने उच्च न्यायालय एवं तदुपरांत सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर किया, परंतु सुप्रीम कोर्ट में भी सीबीआई कोर्ट के ऑर्डर ऑफ अटैचमेंट को अप्रूव किया गया। इस मामले में उपायुक्त सह रिसीवर के द्वारा रांची स्थित अभियुक्तों के प्रॉपर्टी की वर्तमान स्थिति की जांच के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा नई दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी की जांच तथा अभियुक्तों को 31 अक्टूबर 2018 तक ऑर्डर ऑफ अटैचमेंट की तिथि से अब तक का एमसीडी नई दिल्ली द्वारा निर्धारित दर से किराया भुगतान करने के लिए नोटिस निर्गत किया गया।  अटैच प्रॉपर्टी को  31 अक्टूबर 2018 तक खाली करने का भी नोटिस दिया गया है। उपायुक्त के द्वारा 3 सदस्य पदाधिकारियों की टीम नई दिल्ली भेजी गई जिसमें  सागर कुमार एवं  रवि शंकर, कार्यपालक दंडाधिकारी  रांची तथा  चंद्रशेखर आजाद पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली अभियुक्तों की प्रॉपर्टी की भौतिक जांच के लिए नामित किया गया। इस क्रम में इन तीन पदाधिकारियों के द्वारा  3 एवं 4 अक्टूबर   को नई दिल्ली पहुंचकर चारा घोटाला के अभियुक्तों श्याम बिहारी सिन्हा एवं रवि सिन्हा के ग्रेटर कैलाश स्थित  फ्लैट एवं घिटोरनी तथा शिकोहपुर स्थित फार्म हाउस भौतिक जांच कर उन्हें नोटिस थमाया। इनके द्वारा चारा घोटाला के अन्य अभियुक्त विजय कुमार मालिक के पीतमपुरा स्थित  3 फ्लैटों तथा कश्मीरी गेट मे स्तिथ फ्लैट जो विपिन मलिक के नाम है के किराया तथा 31 अक्टूबर तक खाली कराने संबंधी नोटिस थमाया गया। इसके साथ ही मोहम्मद सईद के वसंत कुंज के फ्लैट जो वर्ष 2010 में न्यायालय के आदेश के द्वारा सील किया गया था को पुनः न्यायालय के आदेश के आलोक में किराए पर लगाने के लिए उसकी भौतिक जांच के लिए सील खोला गया एवं पुनः जांच कर बंद कर दिया गया। प्रायः सभी फ्लैट एवं मकान नई दिल्ली पुरानी दिल्ली स्थित पॉश इलाके में हैं तथा एमसीडी दिल्ली के द्वारा इन प्लेट एवं मकानों का काफी ऊंचा किराया निर्धारित कर सूचित किया गया है। जांच टीम का लौटने के बाद का संयुक्त प्रतिवेदन उपयुक्त सह रिसीवर तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह रिसीवर को समर्पित करेगी। तत्पश्चातअग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.