City Post Live
NEWS 24x7

महाराष्ट्र से झारखंड लौट रही बस दुर्घटना, चालक समे चार प्रवासी श्रमिकों की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

महाराष्ट्र से झारखंड लौट रही बस दुर्घटना, चालक समे चार प्रवासी श्रमिकों की मौत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लॉकडाउन के चौथे चरण का आज दूसरा दिन है और मजदूरों का पलायन जारी है। साथ ही मजदूरों के साथ हो रहे हादसों का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला महाराष्ट्र के यवतमाल का है. यहां मजदूरों से भरी एक बस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही थी।स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस यवतमाल के आरणी तहसील में हादसे का शिकार हो गई है। बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही बस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर घायल हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाराष्ट्र के यवतमाल में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने घायल लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार से घायल लोगों की मदद के लिए आग्रह किया है। साथ ही राज्य को-ऑर्डिनेटर को निदेश दिया कि घायल लोगों की मदद और झारखण्ड वापसी के लिए सोलापुर प्रशासन से संपर्क स्थापित करें।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.