City Post Live
NEWS 24x7

सरकारी मशीनरी के आपसी समन्वय के बिना कैसे चलेगा राहत कार्य : शाहदेव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सरकारी मशीनरी के आपसी समन्वय के बिना कैसे चलेगा राहत कार्य : शाहदेव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह सरकारी स्तर पर समन्वय को बेहतर बनाएं। वर्तमान समय में सरकारी तंत्र में समन्वय की भारी कमी देखी जा रही है, जिसके कारण घोषणा जमीनी धरातल पर नहीं उतर पा रही है। प्रतुल ने सोमवार को कहा की सरकार ने घोषणा की थी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जरिए थानों से ज़रूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि ऐसे किचन बहुत कम चल रहे हैं। जहां चल भी रहे हैं वहां थानेदार अपनी पॉकेट से इन सामुदायिक किचन को चला रहे हैं। सरकारी स्तर से थानों के पास अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। इसी तरह सरकार ने घोषणा की थी कि झारखंड लौटने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण होगा। उसके बाद ही वे अपने घरों को जा पाएंगे। लेकिन हाल के दिनों में लाखों लोग में झारखंड लौटे हैं। इनमें से अधिकांश का बेसिक चिकित्सीय भी नहीं हो पाया। प्रतुल ने कहा कि पूरा विश्व पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी आपदा से जूझ रहा है इसीलिए इससे निपटने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.