मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसरो की टीम को दी बधाई
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है। सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि इसरो की ओर से संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर इसरो के सभी वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ा काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारत की संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का 2020 वर्ष में पहला प्रक्षेपण है।
Comments are closed.