City Post Live
NEWS 24x7

गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार से भी होती है अपराधों में कमी : अनिल विज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार से भी होती है अपराधों में कमी : अनिल विज

सिटी पोस्ट लाइव : पुलिस द्वारा लोगों के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करने से भी अपराध में कमी आती हैँ यह उदगार हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी में व्यक्त किए। वे मुख्य अतिथि के रूप मे यहां आयोजित एक भव्य दीक्षांत परेड समारोह को सबोंधित कर रह थे। जिसमें रैक्रूट बैच संख्या 86 के आरटीसी भौंडसी, आरटीसी अम्बाला व आरटीसी हिसार में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 1766 सिपाहियों ने तिरंगे के सामने कर्तव्यपरायणता एवं देश सेवा की शपथ ली और वे औपचारिक रूप से राष्ट्र सेवा में समर्पित हुए। मुख्य अतिथि ने दीक्षांत परेड की सलामी ली और निरीक्षण भी किया। उन्होंने इन प्रशिक्षण केंद्रों के समूह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया और सभी जवानों को बधाई दी।

अनिल विज ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मार्च के अंत तक नागरिकों की आपतकालीन सहायता के लिए डायल 112 की सेवा आरम्भ हो जाएगी। इस सेवा का नियंत्रण कक्ष पंचकुला में होगा। इस परियोजना के लिए 1600 वाहन एवं 5000 पुलिसकर्मी दिन-रात नागरिकों के सेवा में होंगे। इस पर फोन करने पर 15 मिनट में सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। डायल 112 के लिए 600 नई गाडिय़ा एवं 200 नई मोटरसाईकिलें खरीदी जा रही हैं अन्य गाडिय़ा पहले से उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार का चेहरा होती है, जिनकी कार्य प्रणाली का पूरा असर सरकार की छवि पर पड़ता है। इसलिए लोगों में पुलिस के प्रति एक अलग विश्वास होता है। केवल अपराध दर्ज करना ही पुलिस का कार्य नहीं होता, बल्कि लोगों से मित्रवत व्यवहार से भी अपराधों में कमी लाई जा सकती है। हम हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। इसके लिए हमने पुलिस को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मिनीमम गर्वनमेंट मेक्सीमम गर्वनैंस के सिद्धांत पर काम कर रही है।

इसलिए हमने लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग में नागरिकों को ऑनलाईन सेवाएं प्रदान करने के लिए हरसमय सिटिजन पोर्टल आरम्भ किया है जिसमें 33 सेवाएं नागरिकों को प्रदान की गई हैं। हमारी सरकार ने सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर प्रभावित महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर शुरू किए हैं, जिसको हेल्पलाईन नम्बर 181 से जोड़ा गया है। राज्य में महिलाओं को सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप भी आरम्भ किया है जिसे 1 लाख 50 हजार महिलाओं द्वारा अपने फोन मे डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी महिला थानों को महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1091 के भी जोड़ा गया है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में नशे व उसके अवैध धंधे पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए शीघ्र ही हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन करने का निर्णय लिया है। पुलिस जवानों के कल्याण के लिए पुलिस कल्याण समिती का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने जवानों से विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप सभी एक सबल, सुरक्षित तथा नशामुक्त हरियाणा बनाने के लिए कड़ा परिश्रम करें, सरकार की ओर से कोई कमी इस दिशा में और आपके कल्याण में नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जवानों के परिवारजनों को भी बच्चों के पुलिस विभाग में शामिल होने पर बधाई दी।

इस से पूर्व समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं गुरूग्राम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत परेड समारोह में 1766 रैक्रूट भाग ले रहें हैं। रैक्रूट बेसिक कोर्स बैच संख्या 86 में जो जवान यहां दीक्षांत परेड में भाग ले रहे हैं उनका प्रशिक्षण आरटीसी भौंडसी, आरटीसी हिसार व आरटीसी अम्बाला में हुआ है।

बैच के इस समूह विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि इस बैच में 1562 युवा ग्रामीण इलाके से हैं तो 204 शहरी इलाके से हैं। इनमें 251 एमए, एमकॉम, एमएससी,29 एमटेक, एमसीए, 20 एमबीए,एमएफसी, 198 बीटेक 47 एलएलबी,बीएड,बीफॉर्मा, बीसीए, 967 बीकॉम, बीएससी,बीए तथा 235 जवान बाहरवीं पास हैं। इनमें 184 जवान पूर्व में सैनिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान इन जवानों में देश भक्ति, समाज सेवा और मानवीयता का विकास किया गया है। जो इन्हें समाज के लिए और अधिक उपयोगी बनाएगा।

गुरूग्राम से द्विवेदी अरविंद चंदन की रिपोर्ट की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.