City Post Live
NEWS 24x7

घायल कांग्रेस नेता से मिले कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

घायल कांग्रेस नेता से मिले कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव सोमवार को मेडिका अस्पताल पहुंचकर घायल कांग्रेस नेता मदन महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उरांव ने मदन महतो से मिलने के बाद मेडिका के डायरेक्टर से बात की एवं इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग की। उरांव ने कहा कि रविवार की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोगों द्वारा पुलिस के सामने हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जो यह दर्शाता है कि ऐसे लोगों को कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि पूरे घटना की जांच कराई जाए एवं दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांके थाना क्षेत्र के लक्ष्मण महतो चौक पर रविवार को दो गुटों में झड़प हुई थी। जिसमें रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष मदन महतो घायल हो गये थे। उनका इलाज मेडिका में चल रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मदन महतो पर हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में पूर्व मेयर रमा खलखो को अध्यक्ष और सुरेश बैठा एवं सुनील सिंह को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति को घटनास्थल पर जाकर वास्तविकता की जांच कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, विधायक राजेश कच्छप, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.