City Post Live
NEWS 24x7

नवान्न पर्व को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नवान्न पर्व को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: नवान्न पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को बाबा मंदिर देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से पटा पड़ा था। नवान्न पर्व में बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और संध्या के समय नए अन्न का भोग चढ़ाया गया। भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहारों का अपना एक अलग महत्व होता है। सभी अपनी पुरातन परम्पराओं के अनुसार अलग-अलग तरह के त्योहार मनाते हैं। ग्रामीण इलाकों के कुछ पर्व-त्योहार आज भी अपने आप में अनोखे होते हैं। इसी तरह का एक पर्व है नवान्न। किसानों के फसल चक्र को देखते हुए भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्र में कई तरह के धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। उन्हीं में एक है नवान्न। नवान्न के दिन किसान अपनी खेतीबाड़ी से मुक्त होकर नए अन्न का भोग भगवान को चढ़ाते हैं और फिर प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करते हैं। वहीं अन्य राज्यों में इस पर्व को बिहु और भोगाल बिहू के नाम से यह पर्व मनाया जाता है। बहुत से मन्दिरों में भगवान के भोग के रूप में नए धान का चूड़ा और दही का प्रसाद चढ़ाया जाता है। बाबा मंदिर प्रांगण में उमड़ी भीड़ को व्यवस्थित करने में जिला पुलिस बल अपनी ड्यूटी में तैनात दिखे और श्रद्धालुओं को क्रमवद्ध पूजा करवाने में तड़के सुबह से ही जुटे हुए थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.