पंडित दीनदयाल स्मृति नगर भवन में 76183 किसानों के खाते में राशि भेजी गयी
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: पंडित दीनदयाल स्मृति नगर भवन में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नये लाभुक किसानों के बीच डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि का भुगतान के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर, पलामू उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन विहारी सिंह एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भारत गाँव और किसानों का देश है। किसानों की समृद्धि से ही देश का विकास संभव है। किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 4 लाख 62 हजार 666 नोटिस निर्गत किये गये हैं तथा जिले में 5 एकड़ तक भूमि वाले योग्य किसानों की संख्या 207667 है। अबतक पोर्टल पर 202453 डाटा इंट्री की गयी है। प्रथम किस्त दिये जाने वाले किसानों की कुल संख्या (लक्ष्य) 1 लाख 15 हजार 973 है। इस समारोह में 76,183 किसानों को 31 करोड़ 84 लाख 9 हजार 919 रूपये किसानों के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है।
Comments are closed.