City Post Live
NEWS 24x7

बांग्लादेशी घुसपैठियों व धर्मांतरण के कारण झारखंड असुरक्षित : मिलिंद परांडे

झारखंड सरकार जल्द से जल्द एनआरसी लागू करे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बांग्लादेशी घुसपैठियों व धर्मांतरण के कारण झारखंड असुरक्षित : मिलिंद परांडे

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे  ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों व ईसाई धर्मांतरण के कारण झारखंड असुरक्षित हो गया है। झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के निरंतर घुसपैठ के कारण साहिबगंज,  पाकुड़, धनबाद जैसे जिलों में जनसंख्या असंतुलित हो गयी है। यह देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन रहा है। लव जिहाद के माध्यम से अनेक हिंदू लड़कियों को नगरीय तथा जनजातीय क्षेत्रों से भगाया जा रहा है। परांडे  शुक्रवार को राजमहल में चल रहे विश्व हिंदू परिषद् पटना क्षेत्र के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दो दिनों पूर्व ही नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के वाइस चेयरमैन जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को केरल में चल रहे गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने हजारों ईसाई लड़कियों के लव जिहाद के संकट को इस्लामिक आतंकवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज भी देश के विभिन्न हिस्सों से गोवंश की अवैध तस्करी और कत्ल सरेआम चल रहा है ।

 हिंदुत्व का काम करने वाले कार्यकताओं पर से झूठे मुकदमे हटाये जाये

हिंदुत्व के विषय को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के ऊपर सैकड़ों जगह पर पुलिस प्रशासन की ओर से झूठा मुकदमा जानबूझकर कराया गया है| विहिप राज्य सरकार से यह आग्रह करती है कि ऐसे गलत काम करने वाले पुलिस अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए झूठे मुकदमों को हटाया जाए। अवैध गोवंश तस्करी को कड़ाई से रोका जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को बेचने वाले अनेक संस्थान जिनकी गतिविधियां पुनः प्रारंभ हो गई हैं, उसके ऊपर तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के चर्च स्कूल में जय श्री राम कहने के कारण कुछ बच्चों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। यह स्वतंत्र भारत में एक अस्वीकार्य घटना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की प्रक्रिया चलाकर घुसपैठिये मुसलमानों को देश के बाहर करना चाहिए। जो भी हिंदू शरणार्थी अभी झारखंड में रहता है या भविष्य में यहां आएगा उसे सभी प्रकार की सुविधाएं और नागरिकता प्रदान करनी चाहिए। इस्लामिक गतिविधियों से लव जिहाद का जो संबंध है उसे देखते हुए राज्य सरकार कठोरता से इस पर नकेल कसे|

51 लाख से अधिक हिंदूओं  को जोड़ने का लक्ष्य

परांडे ने कहा कि पूरे देश में नवंबर माह से परिषद का हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। देशभर में लगभग 51 लाख से अधिक हिंदू इस अभियान से विहिप के साथ जुड़ें, यह हमारा लक्ष्य है। झारखंड में एक लाख से अधिक हिंदू को  विहिप से जोड़ा जाएगा। हाल ही में देशभर में अनेक राज्य बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद ने पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल आदि अनेक राज्यों में भोजन, कपड़े, चिकित्सा की सुविधा, और रहने की व्यवस्था कराकर 1000 से अधिक परिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत पहुंचाई है।

ये कार्यकर्ता थे शामिल

अभ्यास वर्ग में मुख्यरूप से क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री रामनरेश, दक्षिण बिहार प्रांत सहसंगठन मंत्री चितरंजन, विभाग सहमंत्री कालीचरण मंडल, जिला कोषाध्यक्ष ध्रुव कुमार, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख बलदेव पांडे, प्रांत सहमंत्री वीरेंद्र यादव, प्रांत सत्संग प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद सहित दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार और झारखंड प्रांत के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.