मुख्यमंत्री के खूंटी आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर
सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: मुख्यमंत्री रघुवर दास के 17 सितंबर को खूंटी आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के साथ और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री स्थानीय कचहरी मैदान में राज्य स्तर पर कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कर्रा प्रखंड को छोड़ अन्य सभी पांच प्रखंड़ों तोरपा, खूंटी, रनिया, अड़की और मुरहू को एकलव्य विद्यालय की सौगात देंगे। सीएम रघुवर दास जिला मुख्यालय में नव निर्मित ब्लड बैंक व जापुत स्थित विद्युत ग्रिड सहित अन्य विद्युत उपकेन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही करोड़ों की परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य के संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के अलावा कई मंत्री और विधायक भी हिस्सा लेंगे।
Comments are closed.