City Post Live
NEWS 24x7

आर्थिक उन्नति के लिए कृषि आधारित संस्थागत विकास जरूरी : राज्यपाल

पूर्वात्तर भारत का पहले दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का किया उदघाटन 

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: झारखंड राज्य के संताल परगना प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका जिले के हंसडीहा में  राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को फूलो झानो मुर्मू दुग्ध प्रोधोगिकी महाविद्यालय का उद्घाटन  किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि संताल परगना में विकास की वर्षा हो रही है। अब तक सिदो-कान्हू के नाम पर विकास और शिक्षण संस्थान होते रहे हैं। अब 1855 के संताल विद्रोह के अन्य नायकों चांद, भैरव, फूलो और झानो के नाम पर संस्थान खोले जा रहे हैं, ताकि भावी पीढ़ी अपने इन महापुरुषों के विषय में जान सकें। उन्होंने कहा कि संताल परगना कृषि आधारित क्षेत्र है। यहां के लोगों के आर्थिक विकास के लिए कृषि आधारित संस्थागत विकास की  आवश्यकता है। इसे ही पूरा करने के लिए इस डेयरी महाविद्यालय की  स्थापना की  गयी है। आने वाले समय में इस दिशा में और भी बड़े कदम उठाये जायेंगे। राज्यपाल के साथ समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ,कृषि मंत्री रणधीर सिंह,गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। दुग्ध प्रौद्यागिकी को लेकर झारखंड के यह पहला महाविद्यालय है जिसमे दुग्ध से संबंधित सभी तरह की आधुनिक पढ़ाई कराई जाएगी जिसमें प्रत्येक बेच में 60 छात्र छात्राएं नामांकन की जाएगी। यह झारखंड ही नहीं,बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों में पहला डेयरी इंजीनियरिंग कॉलज है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय इस डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन करेगा। इससे पहले राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर  दुमका  पहुंचने पर दुमका एयरपोर्ट में उनका कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा और डीसी राजेश्वरी बी ने स्वागत किया।  राज्यपाल कल गांदो में कल्याण विभाग द्वारा बनाये जाने वाले कौशल विकास नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगी, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामा का भ्रमण करेगीं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.