City Post Live
NEWS 24x7

सांसद ने की झारखंड में 24 घंटे दूरदर्शन का प्रसारण करवाने की मांग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सांसद ने की झारखंड में 24 घंटे दूरदर्शन का प्रसारण करवाने की मांग

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में दूरदर्शन का प्रसारण 24 घंटे करवाने की मांग को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। मंत्री जावड़ेकर ने उनकी मांग पर आश्वासन दिया कि जल्द ही झारखंड में 24 घंटे दूरदर्शन का प्रसारण करवाया जायेगा। उन्होंने मंत्री जावड़ेकर को एक ज्ञापन सौंपा। सेठ ने कहा कि दूरदर्शन देश के लोगों के मनोरंजन और ज्ञान का स्रोत है। दूरदर्शन के कार्यक्रम दर्शकों को विशेष पसंद हैंं। डीडी झारखंड कला, संस्कृत, किसानोंखेत मजदूर और प्रादेशिक समाचार पर कार्यक्रम प्रसारित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनजातीय समाज और उनकी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम दिखाने वाला झारखंड का एकमात्र चैनल है। दूरदर्शन का प्रसारण राज्य में 24 घंटे नहीं होने के कारण केंद्र व राज्य के विकास कार्यक्रमों की जानकारी समय पर लोगों को नहीं हो पा रही है। 24 घंटे के प्रसारण से राज्य के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.