City Post Live
NEWS 24x7

सरकार के प्रयास से झारखंड का वन क्षेत्र बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गया : वर्णवाल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सरकार के प्रयास से झारखंड का वन क्षेत्र बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गया : वर्णवाल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयास से झारखण्ड का वन क्षेत्र बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गया है। जन सहयोग से इसे और भी आगे बढ़ाना है। राज्य सरकार एक जुलाई से 15 अगस्त तक जल शक्ति अभियान चला रही है। राज्य की 44 नदियों के तटीय क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी श्रमदान और पौधरोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता का संचार किया है। वर्णवाल कुसई कॉलोनी में आयोजित झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के जल संरक्षण अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने याद करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हमसभी ने कुसई कॉलोनी में गुलमोहर के पौधे लगाए थे। आज चार वर्ष बाद जब उन नन्हें पौधों को पेड़ बनता देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने सभी से पौधा लगाकर उसे संरक्षित कर पेड़ के रूप में विकसित करने की अपील की। जिससे आनेवाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन दिया जा सके।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.