झारखंडः हाथी के कुचलने से दो की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती
सिटी पोस्ट लाइव, जामताड़ा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के चेगाईडीह गाँव के अमरुल अंसारी (50) को शुक्रवार अहले सुबह हाथियों के झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने कुचलकर मार दिया। वहीं सोनबाद गांव के जोगेन बाउरी (35) को भी हाथी ने कुचलकर मार दिया। जबकि सुबह शौच के लिए निकले नवाडीह गांव के जोनेश्वर हेंब्रम को भी हाथी ने बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की माँग की है। वहीं, वन विभाग के डीएफओ ने कहा कि जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला जायेगा।
Comments are closed.