City Post Live
NEWS 24x7

ममता बनर्जी  ने साइना नेहवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

         ममता बनर्जी  ने साइना नेहवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

सिटीपोस्ट लाइव- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्मदिन के मौके पर मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को शुभकामनाएं दी है. रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर  ममता ने लिखा कि आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जी का जन्मदिन है. मैं उन्हें शुभकामनाएं दे रही हूं.

17 मार्च 1990 को जन्मी साइना नेहवाल आज 29 साल की हो चुकी हैं.  वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं. तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं.

लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं. 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी. वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं. साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं.

अनामिका सिंह

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.