City Post Live
NEWS 24x7

शिक्षा व मनोरंजन के मामले में पलामू कभी हुआ करता था अग्रणी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

शिक्षा व मनोरंजन के मामले में पलामू कभी हुआ करता था अग्रणी

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: पलामू का इतिहास काफी रोचक रहा है। शिक्षा व मनोरंजन के इतिहास पर चर्चा कर पलामू के बारे में रोचक तथ्यों की जानकारी होती है। सन् 1930 में यहां के डिप्टी कमिश्नर यशवंत आनन्द गौडबोले (आईसीएस) के सत्प्रयास से यहां लड़कियों का पहला हाई स्कूल स्थापित किया गया। इस स्कूल का नामकरण उनकी पत्नी कमला गौडबोले के नाम पर हुआ। संक्षेप में इसे केजी गर्ल्स हाईस्कूल के नाम से जाना जाने लगा। वर्तमान में यह स्कूल राकीय बालिका उच्च विद्यालय के रूप में चल रहा है। इसी परिसर में इन्टर कॉलेज भी चल रहा है। तत्पश्चात् गिरीवर स्कूल, ब्राह्मण उच्च विद्यालय, गणेश लाल उच्च विद्यालय, मिशन स्कूल तथा सर्वोदय बालिका विद्यालय की स्थापना हुई। बच्चों की सर्वांगीण शिक्षा के लिए यहां पहला मान्टेसरी स्कूल सन् 1954 में खोला गया। इसका नाम था डालटन इंग्लिस स्कूल। लगभग 15 वर्षों तक चलने के बाद यह स्कूल बंद हो गया। अपने /समय में इस स्कूल का इतना महत्व था कि अपने बच्चों को इसमें पढ़ाना लोग अपनी शान समझते थे। इस स्कूल के कुछ विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन हैं तथा कुछ अपने-अपने व्यवसाय में अग्रणी माने जाते हैं। इसकी स्थापना पेशावर (पाकिस्तान) से आए शरणार्थी परिवार ने की थी। इसकी प्राचार्य अमृत कौर थी और प्रबंधक थे सुरेन्द्र सिंह रुबी। डाल्टनगंज शहर का यह पहला स्कूल था जिसमें सह शिक्षा का प्रबंध था। जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे यहां मनोरंजन के साधन कम होते गए। मुख्य साधन था शहर का एक मात्र सिनेमा हाॅल। 1972 में नासरीगंज (रोहतास) के सुविख्यात व्यवसायी रामजी साहु ने यहा नवकेतन चित्र मंदिर नामक एक नए सिनेमाा हाॅल की स्थापना की। पलामू क्लब की स्थापना 1931 में हुई थी। इसके सदस्य सामान्य लोग नहीं बन पाते थे। बड़े व्यवसायी, सरकारी अधिकारी तथा रईस जमींदार तबके के लोग क्लब के सदस्य बनते थे। 1950 में क्लब के दरवाजे सभी वर्ग के लोगों के लिए खुल गए। यह क्लब आज भी चल रहा है, लेकिन यह केवल ताश का केन्द्र बना हुआ है। शहर में टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना 1954 में हुई। शहर में अभी लगभग एक हजार लोग टेलीफोन सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। सेवा संगठनों में सर्वप्रथम रोटरी इन्टरनेशनल की शाखा की स्थापना की गयी। 13 अक्तूबर 1977 में जेसीज इन्टरनेशनल की एक शाखा स्थापित की गयी। इस अन्तरराष्ट्रींय संस्था की स्थापना से युवा वर्ग में एक नई शक्ति का संचार हुआ और संस्था के द्वारा भी मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ साथ अनेक सेवा कार्य भी पूरे जिले में किए गए। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.