City Post Live
NEWS 24x7

बालसमागम से छात्रों में बढ़ेगा आत्मविश्वास व बनेंगे प्रतिस्पर्धी : उपायुक्त

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बालसमागम से छात्रों में बढ़ेगा आत्मविश्वास व बनेंगे प्रतिस्पर्धी : उपायुक्त

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: गिरिवर प्‍लस टू उच्च विद्यालय मेदिनीनगर में जिला स्तरीय बाल समागम-सह-कस्तुरबा संगम का आयोजन मंगलवार को किया गया। समागम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त डा.शांतनु कुमार अग्रहरि ने किया। मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त ने कहा कि बालसमागम छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह प्रतिभा के प्रदर्शन एवं उसके परिवर्द्धन के लिए उपयुक्त मंच है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब खेल कूद को बढ़िया नज़र से नहीं देखा जाता था। पर आज समय के साथ सोच में काफी बदलाव आया है, खेल,नृत्य,गायन,वादन व ऐसी अन्य गतिविधियों में लोग अपना कैरियर बना रहे हैं।साथ ही वे समाज व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। संबोधन के क्रम में उपायुक्त ने पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण तरीक़े से याद किया। उन्होंने समागम के कई विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक हो रहे समागम पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा पलामू के शिक्षकों व शिक्षा पदाधिकारी की सराहना की। जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बेटियों को पढ़ाई व खेल में बढ़ावा दिये को सही ठहराया। कहा कि इससे बेटियां तो खुशहाल होंगी ही, साथ ही साथ समाज व देश भी मजबूत होगा। उप महापौर राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। यह भी उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। वहीं जिप सदस्या लवली गुप्ता ने कहा कि बालसमागम बच्चों के चहुंमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। इसके पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का विकास केवल किताबी ज्ञान से नहीं हो सकता। सक्षम व सभ्य नागरिक बनने के लिए उन्हें तन से मजबूत व मन से सुदृढ़ होना आवश्यक है। इसलिए शिक्षा विभाग बच्चों के पढ़ाई, पोषण व खेलकूद पर समुचित ध्यान दे रही है। बालसमागम व कस्तुरबा संगम उनके प्रतिभा को तरासने के लिए उपयोगी प्लेटफार्म देने की कोशिश है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.