City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड दुनिया की अर्थ नीति संभालने की ताकत रखती है : धर्मेन्द्र प्रधान

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड दुनिया की अर्थ नीति संभालने की ताकत रखती है : धर्मेन्द्र प्रधान

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि झारखंड राज्य दुनिया की अर्थ नीति संभालने की ताकत रखती है। क्योंकि झारखंड के लोगों की मेहनत और नीति बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज लाखों युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। यहां के लोगों की मेहनत की बदौलत यहां की अर्थ नीति संभल रही है। धर्मेन्द्र प्रधान गुरूवार को रांची के खेलगांव में स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल स्कील समिट में बतौर विशिष्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या 17 देशों के प्रतिनिधियों के आने से एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति और दृष्टि योजना होगी, तो रांची जैसे महाकुंभ कहीं भी हो सकता है। राज्य सरकार उद्योगों और नौजवानों को मिलाकर चल रही है। यह दुनिया का नम्बर एक कार्यक्रम हो सकता है। क्योंकि यहां एक साथ एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। यहां कई देशों के उद्यमी आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों वह दुबई गये थे। वहां आयोजित एक इवेंट में भाग लिये थे। उन्होंने कहा कि वहां 50 हजार नये ड्राइवरों की जरूरत है। अगर झारखंड से 10 हजार ड्राईवर वहां जायेगा, तो इतने परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी इसकी जरूरत है। झारखंड के लोग मेहनती हैं। उन्हीं की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में बड़े-बड़े कारखाने चल रहे हैं। अगर वह लोग वापस आ जायें, तो वहां का कारखाना और उद्योग बंद हो जायेगा। झारखंड में कृषि, खनिज, संस्कृति, परंपरा यहां की पहचान है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के जंगलों को नये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सकते हैं। इससे यहां पर पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा और अफ्रीका से भी लोग यहां आयेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में टाटा कंपनी इसका उदाहरण है। आज दुनिया डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है। यहां के युवाओं में प्रतिभा के कमी नहीं है। यहां के युवाओं में बहुत हुनर है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मुर ने युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री नीरा यादव, लुईस मरांडी, अमर बाउरी, राज पलिहार, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, रोहित राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.