भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने की देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को नये साल के अवसर पर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। धोनी ने रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी अपने घर रांची पहुंचते हैं तो देवड़ी माता मंदिर में अवश्य ही जाते है। इसके अलावा रांची से बाहर मैच खेलने जाने से पहले भी धोनी अक्सर देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। इस बार धोनी के वहां पहुंचते ही प्रशंसकों की लंबी लाइन लग गयी। मौके पर तमाड़ पुलिस भी मौजूद थी।
Comments are closed.