City Post Live
NEWS 24x7

बाबा वंशीधर नगरी को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की जरुरत :राज्यपाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा/रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि गढ़वा जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होने के ही आध्यात्मिक संस्कृति का भी केंद्र हैं। इस जिले में स्थापित बाबा वंशीधर मंदिर और वहां विराजमान राधा कृष्ण की प्रतिमा अदभुत कलाकृति की छवि बिखेर रही हैं। मुर्मू ने रविवार को वंशीधर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। यदि इस स्थल को पर्यटन के रूप मे विकसित किया जाय तो न सिर्फ इस क्षेत्र का विकास होगा बल्कि बेरोजगारो को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है। गढ़वा जिला भी प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए रमणिक स्थान के रूप में प्रदेश एवं विश्व पटल पर अपना स्थान बना सकता है। उन्होने कहा कि यहां कई डैम,फाल,मंदिर और खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिली। इसे विकसित करे तो इस क्षेत्र मे रोजगार के नये अवसर सृजुत हों सकते हैं। उन्होने कहा कि बाबा वंशीधर मंदिर और इसके अलौकिक गुणो के बारे में अधिक से अधिक लोगो तक जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता है।इस मंदिर में स्थापित प्रतिमा के प्रभाव को यदि आगे बढ़ाया जाय तो देश विदेश के लोग भी दर्शन करने के लिए यहां आयेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चो को विरासत में जो संस्कृति मिली है उसे बचाये रखने की आवश्यकता है।उन्होने कहा कि सरकार के स्तर से विकास के कई कार्यों के साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने का काम किया जा रहा हैं।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा वंशीधर नगरी में जन्म लेनेवाले लोग धन्य हैं। वह उनके सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलामू प्रमंडल के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कई क्षेत्रों तथा शक्ति पीठ मंदिरों को पर्यटनस्थल के रूप मे विकसित करने के लिए कदम बढ़ा चुकी है।
उन्होंने कहा कि बाबा वंशीधर मंदिर,सतबहिनी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप मे विकसित करने का प्रस्ताव है। इसे शीघ्र पूरा किया जायेगा।उन्होने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रदेश मे लोगो को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। सांसद बीडी राम ने कहा कि बाबा वशीधर मंदिर लाखो लोगो की आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर में स्थापित अदभुत प्रतिमा विश्व में कही भी नहीं हैं इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की योजना है। इसे देश के प्रसार योजना एवं श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व राज्यपाल मुर्मु व स्वास्थ्य मंत्री चंद्रवंशी,सांसद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वंशीधर महोत्सव का उदघाटन किया। इस अवसर पर अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम,आयुक्त मनोज कुमार झा,डीआईजी विपुल शुक्ला,डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा,पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.