City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची में ठंड का प्रकोप बढ़ा, रविवार से बढ़ सकती है ठंड

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

 सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार के बाद सर्द हवाओं का रूख झारखंड की ओर होने का पूर्वानुमान है। इससे राज्य में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान का पारा तेजी से नीचे आने की संभावना है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हवाओं का रूख भी थोड़ा नरम है। दिन में धूप खिली हुई है और हवा भी अनुकूल है, लेकिन रविवार के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा और सर्दी बढेगी। रांची का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 है। जबकि राजधानी का कांके अभी प्रदेश का सबसे सर्द स्थान है, जहां सेसि से 7.1 डिग्री से. हो गया है। सुबह-शाम चलनेवाली सर्द हवा से कनकनी बढ़ गई है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है बावजूद ठंड महसूस हो रही है। अगले एक दो दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हवा शांत होने के कारण दो दिन तक यह और गहरा हो सकता है। हवा की गति बढ़ने से धूप की गर्माहट में भी कनकनी का अनुभव हो सकता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.